हौसला
तू हौसला बुलंद रख,
ना खुद को तू पाबंद रख,
ये ज़िन्दगी है एक ही,
कर खुद को ना फ़िज़ूल खर्च,
हो दर्द या हो ठोकरें
कदम तेरे पर ना रुके
तू चलता चल ना रुक अभी
ये ज़िन्दगी है एक ही,
हर स्वप्न का तू स्वाद चख,
तू जिद का हाथ थाम रख
पूरी तू कर सारी कमी,
ये ज़िन्दगी है एक ही,
ना अवसरों को जाने दे,
ना बोझ दिल पे आने दे,
हथेलियों पर आंच रख,
हथेलियों पर आंच रख,
तू चलता जा बिना झिझक,
ये ज़िन्दगी है एक ही,
तू सोच मत छाओ मिले
तू सोच मत पाओं जले,
तू सहले सब बिना कहे,
सुनेगा कौन जो कह भी दी,
ये ज़िन्दगी है एक ही,
कुछ ऐसा कर जो मर्म हो,
अभिमान ना हो,गर्व हो,
भविष्य का उद्धार हो,
इतिहास तेरे नाम ही,
ये ज़िन्दगी है एक ही,
फिर याद करना बीता कल,
जो चल रहा है आज पर,
निर्भर है तेरे काज पर,
करना है जो वो कर अभी,
ये ज़िन्दगी है एक ही,
वो शुभ घड़ी भी आयेगी,
खुशियां गले लग जाएंगी,
ना धैर्य खो,ना खो सबर,
बस ना हो कोशिश में कमी,
ये ज़िन्दगी है एक ही,
तू हौसला बुलंद रख,
ना खुद को तू पाबंद रख।
Comments
Post a Comment