खुशबू




    तुम्हारे जिस्म की गर्मी से अपनी रूह को पिघलाने के लिए,
          क्या मै कुछ देर तुम्हारी आगोश में ठहर जाऊं,
              तुम्हारी खुशबू को अपना बनाने के लिऐ?,
 पलके झपकते ही तुम्हारे लबों को छू लूं,
लफ़्ज़ों से तुम्हारे मिठास चुराने के लिए,
सीने में तुम्हारे,मै खुद को छुपा लूं क्या?
अपनी सांसों के शोर को आराम दिलाने के लिए
बेचैन होकर ही तो मिलती हूं तुमसे,
सुकून की तलाश को मंज़िल तक पहुंचाने के लिए,
थामे रखना चाहती हूं मैं हाथ तुम्हारा,
जीवन सारा यूहीं तुम्हारे साथ बिताने के लिए,
पलकें झपकाऊँ ना तुम्हे ही बस मैं देखती रहूं,
आंखों की न खत्म होती प्यास बुझाने के लिए,
तुम्हारे संग गुजरते पल जो सारे बांध लूं पल्लू,
इनके रंग से अपनी मैं चुनर रंगाने के लिए,
तुम्हारे जिस्म की गर्मी से अपनी रूह को पिघलाने के लिए,
          क्या मै कुछ देर तुम्हारी आगोश में ठहर जाऊं ?,
    तुम्हारी खुशबू को अपना बनाने के लिऐ।

Comments

Popular Posts