थामे रखना ।

  मुझे बाहों में भर,कुछ देर ज़रा थामे रखना अभी,
अब जो बवंडर है दिल में, ठहरता नहीं,
रोने को अभी तक ना मिली थी ज़मीं,
  बहुत हुआ, अब जी भर के रोने दो मुझे,
   कुछ दर्द है जो अब मुझसे संभलता नहीं, 
मुझे अपनी बाहों में भर, कुछ देर ज़रा थामे रखना अभी,
छोड़ दूं क्या वो लहरें जो मुझमें अब तक बंधी,
   मेरी रूह भी तुम्हीं में है सिमटी कहीं,
लागे महफूज़ पहले इतनी थी न कभी, 
ये बात सुनकर ही लगती बड़ी जन्नती,
पर तसव्वुर है ये,ना हकीकत कोई,
जो मेरे जख्मों को देखे,मै तो चाहूं वही,
क्या सच में हो सकता है ऐसा भी?
क्या आज भी है जिस्मो से परे प्यार कहीं?
जो मुझे बाहों में भर कुछ देर थामे रखे यूंही।

Comments

Popular Posts