Gumrah

मैं गुमराह था फिर भी चले जा रहा था

सारे अनचाहे काम किए जा रहा था

उजालों से दूर भाग बस अंधेरों को गले लगा रहा था

आशिकी हर रोज नए नशों से निभा रहा था

भीड़ में खो कर भी खुद को अकेला पा रहा था

मैं गुमराह था फिर भी चले जा रहा था

चाहे अनचाहे काम किए जा रहा था

उलझनों से बचता हुआ बस और उलझता जा रहा था,

बेचैनी बदहाली में सुकून तलाश रहा था

थक चुका था बहुत पर ना रुक पा रहा था

ना दिल की ना दिमाग की ही सुन पा रहा था

जाना कहां है न तय कर पा रहा था

हाथ मेरा थामे ना कोई ऐसा नज़र आ रहा था

कोई मसीहा मिला नहीं अब खुद से खुद को बचा रहा था

बिखरे हर टुकड़े को जोड़ता मैं, अब धीरे-धीरे होश में आ रहा था

मैं गुमराह था फिर भी चले जा रहा था


Comments

Popular Posts