खुद का दिल रखा जाए !

जब किसी के सौ शब्दों के जवाब को,
दो शब्दों से बराबर तोल दिया जाय,
जब कोई किसी को सुनना तो चाहे 
पर समझ ना पाए,
हां,फिर भी सहानुभूति का स्वांग पूरा रचाए,
ज़रूरी नहीं उन्हें अपने साथ और आगे घसीटा जाए,
बड़ा मुश्किल है, कोई कैसे तय कर पाए,
किसका हाथ छोड़ दें, किसको साथ रखा जाए,
किसका दिल रखें और किसको दिल में रखा जाए,
तो क्यूं ना ऐसी दुविधा को अब दूर भगाया जाए,
इस बेकार की ठेकेदारी का भार उतारा जाए,
अपने दिल में दबती आवाज़ों को सुन लिया जाए,
खुद को दिल में रख लें हम,
बस खुद का ही दिल रखा जाए।

Comments

Popular Posts