महादेव









चंद्र धारण करके भी जिसमें सूर्य सा तेज समाया है,
रूखा सा जोगी है जिसकी जटा में गांगा धारा है,
गले में नाग विराजे जिसके हलाहल कंठ विराजा है,
अंग विभूति रमायी है जिसने और ओढ़े मृगछाला है,
सब में खुशियां बांट दी जिसने खुद को कैलाश बसाया है,
क्रोध से जिसके धरती कांपे और स्वर्ग भी थर्रया है,
रहे ध्यान में लीन सदा तो कभी तांडव कर डमरू बजाया है,
शक्ति ने भी जिसके दर्शन को अत्यंत ही कष्ट उठाया है,
काल से परे है फिर भी क्षण-क्षण जिसकी छाया है,
शिव, शंकर, शम्भू, चरणों में अर्पित जीवन सारा है,
महादेव वो, महाकाल वो, भोलानाथ बड़ा प्यारा है।



Comments

Popular Posts