गहराई से सोच लो ।
मैं एक गुमनाम सा तारा हूं, भला मैं कैसे तुम्हें खुशियां दे सकूंगी ?,मुहब्बत से खास जान पहचान नहीं है मेरी बहतर होगा जो मैं इससे दूर ही रहूंगी,
जो रूप ने मेरे तुम्हें मोह लिया हो तो फिर बस मैं यहीं कहूंगी,
यह चमक सिर्फ चार दिन की है, हमेशा मैं ऐसी ही नहीं दिखूंगी,
ये जो उम्मीदों की सीढ़ियां तुम बनाते जा रहे हो, मुझे नहीं मालूम मैं कभी तुम्हारे साथ चल भी सकूंगी,
सितारों की पहचान तो अंधेरे से ही होती है, ज़िन्दगी में तुम्हारी मैं कैसे उजाले भरूंगी ?,
तुम्हारे एहसासों की कदर है मुझे पर क्या होगा जब मैं तुम्हारी उम्मीदों को पूरा ना कर सकूंगी ?,
मेरे रास्ते मैं बहुत जिम्मेदारियां हैं, फर्ज़ हैं, इन सब के बीच थोड़ी कम फुरसत में ही मिलूंगी,
मुझे तुमसे प्यार है मैं ये दावा तो अभी बिल्कुल नहीं करूंगी,
तुम गहराई से सोच लो एक बार, फिर भी तुम मुझे चाहो तो मैं मना नहीं करूंगी ।

❤️ Superb 👍
ReplyDeleteThank you 😊
ReplyDeleteWow
ReplyDelete☺️☺️☺️
Delete♥️
ReplyDelete🙏
ReplyDelete