अरे सुनो, करोना ! 👿
अरे सुनो करोना, जाओ भी,
अब और ना हमें रुलाओ भी,
रोटी के रोने हैं,घर में,
रोज़ी भी तो छिनवाई हैं,
जान बक्श दो लोगों की अब,
ज़रा लाज तो खाओ जी,
अरे सुनो कोरोना, जाओ भी,
अस्पताल, कम पड़े हैं बिस्तर,
वैक्सीने,ऑक्सीजन सिलिंडर,
शमशान, कतारें लगीं बड़ी,
फैली दहशत सिमटाओ जी,
अरे सुनो कोरोना, जाओ भी,
अब बहुत हुआ,एक साल हुई,
होली फिर यूं बे रंग गयी,
तुम नए ना रंग दिखाओ जी,
अरे सुनो कोरोना, जाओ भी,
हमें फिर त्यौहार मनाने हैं,
कुछ रिश्तेदार बुलाने हैं,
इस ग्रह से दूर उड़ जाओ जी,
अरे सुनो कोरोना, जाओ भी,
तुम दुष्ट, कमीने,पापी हो,
न सगे किसी के साथी हो,
अब और ना जाल बिछाओ जी,
अरे सुनो कोरोना, जाओ भी,
अब और न हमें रुलाओ भी,
अरे सुनो करोना जाओ भी।
Comments
Post a Comment