आज़ादी

आज़ादी के मूल्य में दे दी,
 कितने वीरों ने कुर्बानी,
जैसे किसी प्रचंड यज्ञ ने,
 प्राणों की आहुती ठानी,
अमर रहें वह सिंह जिन्होंने,
 दुल्हन ही आज़ादी मानी,
चढ़ गए सूली देश की खातिर,
 बिना झिझक वो भरी जवानी,
बिना स्वार्थ, भीषण प्रयास वो,
 जो लगते अब एक कहानी,
 अब उसी जवान पर वार हो करते,
 नहीं बचा आंखों में पानी?,
प्रतिपल रक्षण करता फिर भी,
 पत्थर से घायल सैनानी,
अरे वाह ! क्या प्रेम दिया है,
कहकर शब्द अती अपमानी,
 देश का रक्षण जिनका जीवन,
क्यूं उनसे ही आनाकानी,
लाल खड़ा सीमा पर जिसका,
उस मां की दुविधा न अंजानी,
आज़ादी के मूल्य में दे दी,
कितने वीरों ने कुर्बानी।




Comments

Popular Posts