शमा हूं !

शमा हूं तो पिघल जाने दो न मुझे,
पंतगा हूं तो जल जाने दो न मुझे,
तुमने खुद को रोक लिया तो क्या,
बहती हवा संग बह जाने दो न मुझे,
जैसे जागी हैं सदियों से आंखें मेरी,
तुम्हारी बाहों पर सिर रख सो जाने दो न मुझे,
बंजर ज़मी है दिल मेरा अभी तक,
मोहब्बत की बारिश में भीग जाने दो न मुझे,
सुना है दिल में तुम्हारे जगह बहुत है,
बेघर हूं, अपने दिल में रह जाने दो न मुझे,
मोहब्बत से बेरुखी ऐसी भी क्यूं है,
कोई दर्द है अगर तो सुना दो न मुझे,
जानती हूं इश्क़ से खाली नहीं तुम भी,
जो तुममें बसे इश्क़ को जगा सके,
कोई रास्ता है या अदा है,दिखा दो न मुझे,
ज़िन्दगी भर का साथ दो ना दो,
इस पल तो साथ निभाने दो न मुझे,
मुझे पता है तुमने हर लब्ज़ पढ़ा है मेरा,
गर सच नहीं है तो ये भी बता दो न मुझे,
जीना दुश्वार सा है ऐसे हालात में,
या तो मिल जाने दो तुम खुद में मुझको,
या फिर मौत से ही मिला दो न मुझे,
शमा हूं तो पिघल जाने दो न मुझे,
पंतगा हूं तो जल जाने दो न मुझे|


Comments

Popular Posts