कुछ खास नहीं!
मेरे जीवन का रंग - रूप कुछ खास नहीं,कुछ खास नहीं,
दर्द भी हैं,दुख भी हैं और छोटी - छोटी खुशियां कई,
डर जाऊं या घबराऊं पर कोशिश रहती लगातार बनी,
आशा है, निराशा है, है नहीं तो बस हार नहीं,
मेरे जीवन का रंग - रूप कुछ खास नहीं,कुछ खास नहीं,
या है गर्मी, या है सर्दी, पर बसन्त ऋतु सी बात नहीं,
कांटे हों या फूल बिछे हों, रुकने का ना कोई विकल्प कहीं,
निर्दयी है,यह है कठोर सा, आंखों में इसके ना ज़रा नमी,
मेरे जीवन का रंग - रूप कुछ खास नहीं,कुछ खास नहीं,
दोष नहीं है केवल तुझमें,मुझमें भी हैं बहुत कमी,
जैसा भी हो मेरा है यह,हर पहलू इसके सीख नई,
मौत तो आनी है, है निश्चित, हर घटता क्षण खुद प्रमाण यही,
मेरे जीवन का रंग - रूप कुछ खास नहीं,कुछ खास नहीं।
Comments
Post a Comment