दोषी


  ये जिंदगानियां पेड़ से सूखे पत्तों सी झड़ रही,
  तपती धूप हो या हो बारिश सड़कों पर चलती भीड़ कहां थम रही,

  घबराएं हैं लोग यूं शहरों में जो अपनों से कोसों दूर हैं,
  अपने अपनों से मिलने की चाहत पल पल बढ़ रही,

  ना भूख ना प्यास ना ही डर मौत का कर रही,
  बस घर पहुंचने की कोशिश में ये भीड़ पैदल ही चल रही,

  कुछ तो ना समझ हैं लेकिन कुछ समझना चाहते नहीं,
  मीलों चलकर घर भी जाने में कोई समझदारी तो नहीं,

  ये प्रचण्ड रोग समझे ना मजबूरी ना जज़्बात कोई,
  जो गलती से भी तुम बने इसके रोगी,घर पहुंच कर तुम ही हो जाओगे बाकी सब के भी दोषी,

  है समय अब भी तुम्हारे पास सोच लो अभी के अभी,
  है चिन्ता घर परिवार की तो रुक जाओ जहां हो सभी।



Comments

Popular Posts