असरार
चहरे पे हंसी, आंखों में असरार लेके चलते हो,
मुस्कुराहट के पीछे दर्द हजार लेके चलते हो,
छलक ना पड़े मिलकर किसी से,
नज़रों को सबसे बचाए चलते हो,
चाहते नहीं हो मरहम किसी से,
जख्मों को सीने से लगाए चलते हो,
गहराएंगे जितना छुपाते रहोगे,
खुशी का गला क्यूं दबाए चलते हो,
दुनिया में लाखों हैं किस्मत के मारे,
उनकी हिम्मत तो बंधाये चलते हो,
शामिल उन्हीं की भीड़ में तुम भी,
मुखौटे पे मुखौटा लगाए चलते हो,
राज़ दफन कर आंखो में अपनी,
सच को पर्दों में छुपाए चलते हो,
दिखाकर सख्ती दुनियाभर को,
अंदर ही अंदर भरमाय चलते हो,
छोड़ भी दो अब जाने भी दो न,
दिल का बोझ क्यू बढ़ाए चलते हो?,
चहरे पे हंसी, आंखों में असरार लेके चलते हो,
मुस्कुराहट के पीछे दर्द हजार लेके चलते हो।
Comments
Post a Comment